कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए बलिया में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान रात 11 से सुबह 5 बजे तक बेवजह बाहर निकलने पर पांबदी है।
जिले में लागू रात 11 से सुबह 5 बजे तक के नाइट कर्फ्यू का पालन ठीक तरह से हो रहा है या नहीं, इसको लेकर एसपी राजकरन न्ययर अन्य अधिकारियों के साथ आधी रात सड़कों पर निकल पड़े।
इस दौरान एसपी ने गश्त व निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस टीम के साथ चेकिंग भी की। वहीं रात में सड़क पर जो भी कही आते-जाते दिखा, पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ कर कोविड गाइड लाइन का पालन करने का सुझाव दी। गौरतलब है कि नाइट कर्फ्यू को लेकर बलिया पुलिस लगातार एक्टिव है। तमाम तरह की पांबदियां लागू है। पुलिस की कोशिश है कि आम नागरिक सभी गाइडलाइन का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…