बलिया पुलिस सक्रिय, 644 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, 8325 पर खास नजर

बलियाः विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की पुलिस एक्टिव हो गई है। पूरे जिले में बदमाशों की धरपकड़ शुरु हो गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने 644 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है और 8325 लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।

पुलिस लगातार हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रख रही है। वह कहां आ जा रहे हैं इसके बारे में पूरी जानकारी ले रही है ताकि यह हिस्ट्रीशीटर चुनाव के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न करें।

बता दें कि जिले के अंदर 22 थानों में 975 हिस्ट्रीशीटर हैं, इसमें बुजुर्ग अपराधी भी पुलिस के निशाने पर रखे गए हैं। पुलिस बवालियों पर खास नजर रख रही है। अब तक 85 अपराधियों पर गुंडा एक्ट व 768 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 2009 लोगों पर शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है। 100 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। साथ ही लाइसेंस धारियों से हथियार जमा कराने की भी कवायद तेज कर दी गई है। अब तक 9702 में से 2027 के हथियार जमा करा लिए गए हैं। कुलमिलाकर 8325 लोगों पर पाबंदी रखी जा रही है। साथ ही 7097 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी का कहना है कि चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बढ़ा दी गई है। गुंडा एक्टर के तहत कार्रवाई कर जिला बदल भी किया जा रहा है। चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए कार्रवाई जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago