जब बलिया में मंगल पांडेय के सामने नतमस्तक हुए बेसिक शिक्षा मंत्री

बलिया। मंगल पांडेय की धरती बलिया पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश त्रिवेदी ने अमर शहीद मंगल मांडेय के चित्र के सामने नतमस्तक होकर उन्हें याद दिया। साथ ही पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय की वीरता को याद किया।कहा कि मंगल पांडेय की देन कि, हम आज स्वतंत्र हैं। उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं मंत्री सतीश त्रिवेदी प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने बलिया पहुंचे थे। जहां उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

दरअसल प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश त्रिवेदी सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता अंजनी पांडेय के घर गए। वहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र के समक्ष नतमस्तक होकर उन्हें याद किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इससे पहले प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत बेसिक शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ने मंत्री सतीष त्रिवेदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ. अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago