Categories: बलिया

बलिया में बोले ओमप्रकाश राजभर, भाजपा है भ्रष्ट पार्टी, 2021 में हराने के लिए संकल्पित

बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल की उपलब्धि सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि हम लोग आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

ओमप्रकाश राजभर बीते सोमवार को बलिया जनपद में आयोजित पासवान सम्मान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। पासवान सम्मान गोष्ठी में ओमप्रकाश राजभर ने कहा की प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा और दवा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को हर महीने दस हजार रुपए भत्ता मिलनी चाहिए। इसी सम्मान गोष्ठी में बोलते हुए अरविंद राजभर ने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में अगर सुभासपा की सरकार बनती है तो पासवान समाज के हर युवा को रोजगार मिलेगा।

गौरतलब है कि कभी भाजपा के सहयोगी रहे ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भर में घूम रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कमर कस लिया है। वो लगातार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर लगातार दलितों का हक मारने का आरोप लगाया है।

2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब तैयारी में जुट गए हैं। सियासी पंडितों का मानना है कि इस चुनाव में छोटी राजनीतिक दलों का महत्व बढ़ने वाला है। कहा यह भी जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान यही छोटी पार्टियां पहुंचाएंगी। क्योंकि जिस सोशल इंजिनियरिंग के जरिए भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई थी वो इस बार बिगड़ा हुआ दिख रहा है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहले ही यह दावा कर चुके हैं कि 2017 का चुनाव भाजपा ने उनकी ही मदद से जीता था और अब वही भाजपा को हराएंगे भी। हालांकि देखने वाली बाद होगी कि ओमप्रकाश राजभर के तमाम दावे कहां तक सच साबित होते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago