Categories: बलिया

एक्सप्रेव-वे बलिया तक आ जाता तो क्या बिगड़ जाता?

उत्तरप्रदेश के बलिया में इन दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेस की चर्चा जोरों पर हैं। जी हां, जिले की गलियों, चौराहों पर एक्सप्रेस-वे का एक पोस्टर लगा हुआ है और यही पोस्टर लोगों के बीच मजाक का विषय बन गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जब बनने वाला था, तब प्रदेश सरकार ने बलिया के लोगों को बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन ऐनवक्त पर पूर्वांचल एक्सप्रेस को बलिया से सीधा नहीं जोड़ा गया। बस इसी बात को लेकर लोग नाराज है और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि अगर एक्सप्रेस बलिया तक आ जाता तो क्या बिगड़ जाता।

जिले की फेफना विधानसभा के अंतर्गत चितबड़ागांव में लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पोस्टर का मजाक उड़ा रहे हैं। जिस पर लिखा है 32 किलो मीटर दुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे। लोग कह रहे है मज़ा गाजीपुर के लोग ले रहे है हम पोस्टर देखकर मजा ले रहे हैं। जिले के अन्य इलाकों में लोग इन पोस्टरों पर ही समस्या लिख रहे हैं और अलग से पोस्टर भी चिपका रहे हैं जिसमें स्टेशन की मांग भी की जा रही है।

कुल मिलाकर बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस से सीधा न जोड़कर सरकार ने बड़ा परेशानी मोल ले ली है। जिले के लोगों के मन में इस बात की टीस हमेशा रहेगी कि आखिर जिले को डायरेक्टर एक्सप्रेव-वे से क्यों नहीं जोड़ा गया। ये मुद्दा आने वाले चुनावों में योगी सरकार के वोटबैंक पर असर डाल सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago