बलिया जिले के नए कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सभी अनुभाग के टेबलों पर गए और लिपिकों से बातचीत की, काम के संबंध में जरुरी पूछताछ की।
वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई न मिलने पर कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह जमकर नाराज हुए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी की जमकर क्लास लगाई। चेतावनी दी कि साफ-सफाई और सभी फाइलों का रख-रखाव बेहतर होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में जाकर अभिलेखों के रखरखाव को देखा। लिपिकों से बातचीत में उन्होंने निर्देश दिए कि आम जनता अगर किसी काम से आए तो उनका काम पूरी सहूलियत से होना चाहिए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश कुमार, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, राहुल यादव आदि थे।निरीक्षण के दौरान कुछ टेबल पर बिखरी फाइल देख सम्बन्धित लिपिक को चेतावनी दी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…