बलिया- आनंद चौधरी को जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बधाई देते हुए क्या कहा !

बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आनंद चौधरी को जीत मिली है।  निर्वाचन में कुल 58 मतदाताओं में 57 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें आनंद चौधरी को 33 और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया यादव को 24 वोट मिले। मतगणना प्रकिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने आनंद को विजेता होने का प्रमाण पत्र दिया है। प्रमाण पत्र देने के बाद जिलाधिकारी ने आनंद चौधरी को बधाई दी और कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति दें।

वहीं जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ इसको लेकर भी जिलाधिकारी ने समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।  जिले के विकास को गति प्रदान करें। सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रेक्षक ओपी राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा सिंह, एसडीएम बेल्थरा सर्वेश यादव, एसडीएम सिकन्दरपुर अभय सिंह, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय समेत समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बता दें कि मतदान स्थल पर भारी संख्या में सपा और बीजेपी दोनों दलों के समर्थक पहुंच गए हैं। विवाद की स्थिति भी बनी। लेकिन पुलिस ने बेहतर इंतजाम करते हुए परिस्थितियों को सामान्य रखा। पुलिस ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। और यही वजह रही कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago