Categories: featuredUncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष: बलिया में सपा के आनंद बने ‘चौधरी’

बलिया।  पूरे प्रदेश की सुर्खियों में रहे बलिया चुनाव का आखिरकार रिजल्ट आ गया है। सपा से प्रत्याशी आनंद चौधरी ने 9 वोटों से  जीत हासिल की है। आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को बड़ी शिकस्त देकर 9 वोट से अपना कब्जा किया है। चुनावा घोषणा के बाद से ही बीजेपी सुप्रिया चौधरी के साथ बड़ी जीत का दावा कर रही थी। लेकिन आनंद चौधरी के आगे बीजेपी के सभी दावे फेल साबित हुए।

सीट पर सपा का कब्जा- बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा एवं सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। चुनाव वाकई काफी रोचक रहा। शुरुआत से ही बलिया पूरे प्रदेश भर में सुर्खियों में रहा। यहां चुनाव से पहले ही जिला पंचायत सदस्यों के लापता होने की खबरें आती रही। बीजेपी ने सपा पर इसका इल्ज़ाम लगाया। सत्तापक्ष पर भी पुलिस को मोहरा बनाकर विपक्ष पर कार्रवाई के आरोप लगे। लेकिन इस चुनाव में बीजेपी के तमाम हथकंडे, जातिगत और दलगत आंकड़ें फेल हो गए हैं।

53 सीटों के रिजल्ट आज-  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को यूपी विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल माना जा रहा है। यूपी के 22 जिलों में नतीजे सामने आ चुके हैं। निर्विरोध निर्वाचित हो चुके उम्मीदवारों में 21 भाजपा के और 1 समाजवादी पार्टी के हैं। 75 जिलों में से 53 जिला पंचायतों में आज मतदान हुआ है। शाम तक चुनाव के परिणाम भी सामने आ जाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी पार्टी इन सीटों पर अपना कब्जा जमाती है।

सपा की जीत में नारद की अहम भूमिका- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों से जो चर्चाएं बाहर आ रही है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी को जीताने में अहम भूमिका निभाई। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को जीताने के लिए पुरडोर कोशिश करते नजर आए लेकिन आखिर में सीट सपा के हाथ आई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago