Categories: बलिया

रात में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया, सुबह तालाब किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में तालाब के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पूरे मामले में मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी है। घटना के बाद मृतक के पिता सुमेर राजभर ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे नका बेटा जुगनू राजभर (25) तेल, दाल और मसाला दुकान से खरीद कर अपने साथियों के साथ पार्टी मनाने गया था। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने आसपास तलाश की। बहुत ढूंढा लेकिन युवक नहीं मिला।

बाद में कुछ लोगों से जानकारी मिली कि तालाब के पास एक युवक का शव पड़ा है। आनन-फानन में परिवारवालों ने वहां जाकर देखा तो शव जुगनू का निकला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं एडिशनल एसपी संजय कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

7 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

2 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago