बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिड्ढा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद एक घर में घुस गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक बेरूआरबारी की तरफ से सुखपुरा की तरफ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक की रफ्तार तेज थी जिससे अनबैलेंस होकर वो सड़क किनारे स्थित रघुनाथ के घर की बाउंड्री के पास बिजली के पोल में टकरा गया और बाद में बाहर खड़े ठेला, ईंट को रौंदते हुए ट्रक घर में घुस गया।
अंधाधुंध रफ्तार से चल रहे ट्रक की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें 40 वर्षीय नमिता पत्नी अनिल चौहान और 12 वर्षीय विवेक चौहान घायल हो गए। जबकि बिजली पोल से गिरे तारों की चपेट में आने से 18 वर्षीय अभिषेक बुरी तरफ झुलस गया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बेरूआरबारी पहुंचाया। जहां नमिता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…