कोरोना एवं कोविड को परास्त करने के उपायों पर युवा चेतना के द्वारा वेबिनार का हुआ आयोजन

स्व. लल्लन राय के स्मृति में कोरोना एवं कोविड को परास्त करने के उपायों पर युवा चेतना के द्वारा वेबिनार का आयोजन हुआ। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने स्व. लल्लन राय को पुण्यआत्मा बताया। वेबिनार का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता-पिता का ऋण नहीं उतारा जा सकता है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सामूहिक प्रयास से कोरोना को पराजित किया जा सकता है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना लगातार कोरोना को परास्त करने हेतु प्रयासरत है।

सिक्किम के राज्यपाल महामहिम गंगा प्रसाद ने कहा की लल्लन राय महापुरुष थे।महामहिम ने कहा की युवा चेतना लगातार समाज के बेहतरी हेतु संघर्षरत है।महामहिम ने कहा की कोरोना को हराने हेतु दृढ़ इक्षाशक्ति चाहिए।महामहिम ने युवा चेतना के द्वारा शुरू किए जनता की रसोई का प्रशंसा भी किया। वेबिनार का अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य गरीब को मुख्यधारा से जोड़ना है।

श्री सिंह ने कहा की हम हर स्तर पर जनता को कोविड से लड़ने हेतु जागरुक कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना का विश्वास सेवा में है।श्री सिंह ने कहा की भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु सबको प्रयास करना होगा। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने कहा की कोरोना हारेगा भारत जीतेगा।श्री पंचोली ने कहा की युवा का प्रयास सार्थक है। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रौशन लाल शर्मा ने कहा की कोरोना को पराजित करने हेतु सबको सतर्क रहना होगा और सुरक्षित रहना होगा।

डा. शर्मा ने कहा की कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में विविधता हैं परंतु एकता के बल पर हमें कोविड को हराना होगा। शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केएस वीजेंद्र ने कहा की महामारी कोरोना को हराने के लिए चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा। रिम्स राँची के निदेशक डा. कामेश्वर प्रसाद ने कहा की ग्रामीण भारत के लोगों को जागरुक कर कोरोना से हमें लड़ना होगा। एम्स भुवनेश्वर की निदेशक डा. गीतांजलि बतमनाबने ने कहा की टीकाकरण में तेज़ी लाकर हमें कोरोना को परास्त करना होगा।

आईएमएस बीएचयू के निदेशक डा. बीआर मित्तल ने कहा की कोरोना के तीसरी लहर हेतु सबको सतर्क रहना होगा और चिकित्सकों के परामर्श में रहना होगा। वुडलैंड हास्पिटल कोलकाता की निदेशक डा. रूपाली बसु ने कहा की कोरोना एक वैश्विक समस्या है जिससे लड़ने हेतु सबको चिकित्सकों के निर्देशों में रहकर अपने आपको सुरक्षित रखना होगा।
संजीवनी हास्पिटल बिलासपुर के निदेशक डा. बिनोद तिवारी ने कहा की टीकाकरण को सुदूर देहात तक पहुँचाकर कोविड को पराजित कर सकते हैं।

उद्यमी मनोज गोयल ने कहा की हम ग़रीबों तक भोजन पहुँचाकर इस महामारी के समय उनका सहयोग कर रहे हैं।
एनएमसीएच पटना की वरिष्ठ अध्यापक डा. संध्या सुमन ने कहा की भारत को संगठित होकर महामारी को पराजित करना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago