Categories: बलिया

असलहा व्यापारी सुसाइड केस: 72 घंटे में आरोपी हाजिर नहीं हुए तो फिर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

बलिया। असलहा व्यापारी सुसाइड केस में पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड है। जिला प्रशासन ने फरार आरोपियों के होटल, लॉज, घरों और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का संकेत दे दिया। परिजनों और किरायेदारों को 72 घंटे के अंदर मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

साथ ही राजस्व विभाग और नगरपालिका की टीम अवैध रूप से अर्जित कर खड़ा किए गए साम्राज्य के दस्तावेज खंगाल रहा है। वहीं डीएम सौम्या अग्रवाल रविवार को व्यापारी नंदलाल के परिजनों से मिली। परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि आरोपी कितनी भी ऊंची पकड़ वाला हो, बचेंगे नहीं। उन्होंने बैनामा कैंसल करवाने की कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद वीरेंद्र सिंह की माने तो गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले को लेकर संजीदा हैं।


रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, ईओ सत्यप्रकाश सिंह, लेखपाल व कोतवाल राजीव सिंह दलबल के साथ भृगु आश्रम व सतनी सराय स्थित अजय सिंघाल व पूना सिंह के होटल, घर व लाज पर पहुंचे। होटल पर ताला लटका मिला। लॉज के सभी तलों की जांच की। सतनी सराय स्थित सिंघाल व पूना के घर पहुंच परिजनों को 3 दिन में आरोपी को हाजिर न कराने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी।

सिंघाल की बस्ती गिराने के संकेत – सतनी सराय में आरोपी अजय सिंघाल द्वारा अवैध रूप से बसाए सिंघाल नगर के मकान मालिकों को जमीन के कागज और मकान के नक्शा दिखलाने का निर्देश दिया। प्रशासन की कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। आसपास के लोगों से कीमती और जरूरी सामानों को अन्य स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। पूरी बताया जा रहा है कि आरोपी अजय सिंघाल ने अपने नाम पर बसाया है। इस कालोनी में कई नेताओं के कोटे से सड़के और नाले तक बनाए जा रहे हैं।

नगर पालिका की पानी टंकी रास्ते पर कब्जा- नरायणी टॉकीज के बगल में नगर पालिका की पानी टंकी जाने का रास्ता नही है। कर्मचारी दिवाल फांदकर या चक्कर लगा कर जाते है। क्योंकि नामजद आरोपियों ने सत्ता के बल पर रास्ते पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी है। जिसे तोड़ेकर अब कब्जा हटाया जाएगा। अवैध कब्जे की शिकायत पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा।



Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago