बलिया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी हो गई। पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक ओम प्रकाश सिंह के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। जिससे बलिया और गाजीपुर में समाजवादियों में खुशी की लहर है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बलिया के बांसडीह में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर बधाई दी। जहां रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस आशा और विश्वास के साथ नई जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी क्षमता से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का झंडा बुलंद करेंगे।
बता दें रामगोविंद चौधरी को पहले कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था। 7 दिन पहले सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें कुल 62 लोग शामिल थे। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। पहले 19 राष्ट्रीय सचिव थे। अब 5 राष्ट्रीय सचिव जुड़ने के बाद यह संख्या 24 हो गई है। इस प्रकार संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य हैं।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…