बलिया को हमने सांसद व विधायकों की मांग पर 400 केवीए का सब स्टेशन दिया- ऊर्जा मंत्री

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि सरकार  प्रदेश के सभी जिलों को भरपूर बिजली मुहैया करा रही है।  उन्होंने कहा कि कहा कि बलिया को मुख्यमंत्री ने सांसद व विधायकों की मांग पर 400 केवीए का सब स्टेशन दिया है। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगते हुए कहा  की पिछली सरकार सिर्फ चंद लोगों को खुश करने के लिए चार जिलों को ही विशेष बिजली उपलब्ध कराती थी। वह रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सरकार ने जब शपथ लिया था। उस समय प्रदेश में कानून व्यवस्था आईसीयू में थी। जिसे आमजनता, प्रशासनिक व पत्रकारों के सहयोग से आईसीयू से बाहर निकाला गया है। शर्मा ने कहाकि प्रदेश सरकार  ने सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित किया। पहले अपराधी सरकार के संरक्षण में रहते थे। आज वे प्रदेश छोड़कर गैर प्रदेशों में आत्मसमर्पण कर रहे है।
पूर्वांचल में भी प्रदेश की सरकार ने विकास की ओर ध्यान दिया है। वर्ष 2016-17 में दवा खरीदने के  लिए आठ करोड़ 42 लाख 46 हजार रुपये में से तीन करोड़ 43 लाख रुपये की दवा खरीदने के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहाकि इसकी शिकायत कई लोगों से मिली है। इस प्रकरण में अब तक आए बजट और की गई खरीद की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शेष अन्य घोटाले के बारे में पूछे जाने पर कन्नी काट गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago