झमाझम बारिश से पानी-पानी बलिया, सड़कें लबालब, चौकी में भी भरा पानी

बलिया। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।बलिया जिले में भी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से जलभराव के चलते नगर की सड़कें और स्कूल तालाब में तब्दील हो गए। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से सीयर चौकी में तक पानी घुस गया। जहां पुलिसकर्मी बारिश का पानी बाहर निकालते दिखे। बारिश के अलर्ट की वजह से सभी से सावधान रहने की अपील की जा रही है। बारिश के कारण जलभराव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
बता दें खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल- कॉलेज को दो दिन के लिए बन्द कर दिया है। रात से हुई लगातार तेज बारिश से नगर की नालियों और सड़कों पर पूरा पानी भर गया। जिससे आने जाने में लोगो की परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर स्थित पुलिस चौकी सीयर के कार्यालय में तेज बारिश के चलते पानी भर जाने से वहां के पुलिसकर्मी पानी को बाहर बर्तन से फेकते नजर आये। वहीं नगर के मिडिल स्कूल और प्राथमिक तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय सीयर के प्रांगण में भी लगभग एक फीट जल जमाव हो गया है।

स्कूल परिसर में पानी इतना भर गया है कि पूरा स्कूल परिसर तालाब का रूप ले लिया है। जलभराव के चलते ड्यूटी कार्य के लिए कर्मचारियों को पानी से होकर कार्यालय में जाना पड़ा। जल निकासी की समस्या के चलते कई दिनों तक पानी लगा रहेगा। जिसके चलते मच्छरों और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। बारिश के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। जिलें में डेंगू और मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चिंता बढ़ गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago