बलिया- ट्रेन की चपेट में आने से टेलीकॉम इंजीनियर की मौत

बलिया। रेलवे में पदस्थ टेलीकॉम इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। देर शाम सहकर्मियों को हादसे की सूचना मिली। घटना के सम्बंध में कयास लगाया जा रहा है कि शाम सवा 6 बजे के करीब छपरा से मालगाड़ी बलिया स्टेशन पहुंची थी। तभी श्रीवास्तव चेकिंग कर रहे होंगे, इसी बीच हो सकता है चक्कर आने से खड़ी हो रही गाड़ी के नीचे गिर गए और चक्के से कटने के कारण उनकी मौत हो गई। और अंधेरे में किसी को दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि जब इस गाड़ी का इंजन बदल कर शंटिंग की गई तब उनको मृत हालत में लोगो ने देखा। टेलीकॉम इंजीनियर 5 नम्बर स्टार्टर सिग्नल के पास मृत पाये गये। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बता दे कि विवेक श्रीवास्तव(42) पुत्र बृजकिशोर लाल श्रीवास्तव निवासी टाउन हॉल रोड कासिम बाजार बलिया के रहने वाले थे और बलिया रेलवे स्टेशन पर टेलीकॉम इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी,10 वर्षीय पुत्री व एक 8 वर्षीय पुत्र को छोड़ गये है। इनके भाई अनिल श्रीवास्तव अधिवक्ता है। हादसे के बाद से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। और रेलवे विभाग में भी शोक की लहर दोड़ गई। किसी को नहीं पता था कि ऐसे में हादसे में विवेक श्रीवास्तव की मौत हो जाएगी।

टेलीकॉम इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव की मौत की सूचना सहकर्मियों को देर शाम को मिली। श्रीवास्तव की इस तरह की मौत से पूरा रेलवे परिवार शोकाकुल हो गया है। स्टेशन मास्टर मनोज तिवारी ने बताया कि श्रीवास्तव जी बहुत ही मिलनसार स्वभाव के अभियंता थे। हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहे। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि हम लोगों ने कर्मचारियों का सच्चा हितैषी खो दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago