सुखपुरा। खरहाटार गांव में दो वर्ष पहले प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन स्वच्छ पेयजल के लिए बनी पानी टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। जबकि दो साल पहले ही सैकड़ों लोगों ने कनेक्शन के लिए 420 रुपये प्रति कनेक्शन के हिसाब से पैसा भी जमा कर दिया था।.
गड़वार ब्लाक के खरहाटार गांव में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी का निर्माण किया गया। इसका काम दो वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है। उसी समय करीब 400 लोगों ने कनेक्शन के लिए पैसा भी जमा कर दिया लेकिन यह पानी टंकी सफेद हाथी साबित हो रहा है। .
खरहाटार निवासी हरेंद्र ने बताया कि दो वर्ष पहले जिला विकास अधिकारी आए थे। उन्होंने सबसे कनेक्शन कराने की बात कहा तथा आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। कनेक्शन के लिए तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव जवाहर राम को लगाया गया। .
सचिव के प्रयास से गांव के अधिकांश लोगों ने उसी समय पैसा भी जमा करा दिया लेकिन जिला विकास अधिकारी का भरोसा पूरा नहीं हो सका। आज भी हालात दो साल पहले वाला ही है। ग्रामीणों ने इस ओर जिले के मंत्री, विधायक आदि का ध्यान आकृष्ट कराया है। .
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…