प्रधानमंत्री अवासीय योजना में धनउगाही की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस पर रोक के लिए नगर पंचायत प्रशासन अबतक तीन बार माइक के जरिए कस्बे में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर चुका है। अपील करता फिर रहा है कि आवास के नाम पर कोई पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत तत्काल करें। ऐसी ही शिकायतों के निस्तारण के लिए बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में बकायदा कैम्प लगाया गया।.
इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि अजयशंकर पाण्डेय कनक ने कहा कि यदि आवास के नाम पर कोई पैसे की डिमांड करता है तो तुरंत बताएं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि जो भी व्यक्ति आवेदन किया है, उसके बैंक खाते में पैसा सरकार भेज रही है। इसे चाहकर भी कोई नहीं रोक सकता तथा अपात्र को कोई दिलवा भी नहीं पाएगा। ऐसे में पैसा मांगने वालों को दरवाजे से भगा दें तथा इसकी सूचना दें। .
सम्बंधित एनजीओ के कोआर्डिनेटर निखिल कुमार को भी निर्देशित किया कि अपने कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों को सर्वे के लिए भेजें ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। कैम्प में लक्ष्मण सिंह, सभासद रामप्रवेश तिवारी, संजय कुमार, मुन्ना रावत, सुरेश राम, रमेश कुमार, कौशल कुंवर आदि थे।.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…