बलिया: कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैम्पलिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दुबहड़, रसड़ा व वैना के प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। शनिवार को विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने यह कार्रवाई की। समीक्षा के दौरान रसड़ा, वैना व दुबहड़ में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग की स्थिति बेहद खराब पाई गई।
इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और तीनों प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कारण पूछा। सन्तोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने तीनों एमओआईसी को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि सभी चिकित्साधिकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग पर विशेष जोर दें।
किसी भी हालत में कोरोना पर अंकुश लगाना है। इसके लिए सभी लोग मिलकर पूरे मनोयोग से काम करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…