बैरिया डेस्क : बीते दिनों दोकटी के रहने वाले संजय सिंह की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी. बाद इसके पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी. लेकिन अब परिवार को कुछ मुश्किल सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कम कर दी है.
आपको बता दें कि वीरेन्द्र सिंह मस्त के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिल गई है. पूरा मामला कुछ यूँ है कि बीते 18 जून को दोकटी में बिजली का तार टूटकर गिर जाने से दोकटी निवासी अभिमन्यु सिंह 24 की मौत हो गयी थी.
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के मृतक का दाह संस्कार कर दिया था, जिसके बाद बिजली विभाग ने किसी भी तरह की सहायता देने से मना कर दिया था. लेकिन जब सांसद वीरेन्द्र सिंह ने हस्तक्षेप किया तब बिजली विभाग को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर करनी पड़ी.
शनिवार को पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह की उपस्थिति में अवर अभियंता विनोद भारद्वाज व अवर अभियंता अभिराम द्वारा मृतक के पिता को पांच लाख रुपये का चेक सौपा गया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…