Categories: बलिया

CM योगी के दौरे पर युवा चेतना के रोहित सिंह ने कहा, बलिया से विकास लापता, जनता की समस्या सुलझाएं

बलिया। पंचायत चुनाव में करारी हार और दिल्ली में बीजेपी आलाकमान की नाराजगी की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब जिलों का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। साढ़े चार साल तक ज़्यादातर गोरखपुर का दौरा करने वाले योगी अब लगभग यूपी के सभी जिलों का भ्रमण लर चुके हैं। इसी सिलसिले में वो अब बलिया आ रहे हैं।हालांकि सीएम योगी के ये आधिकारिक दौरे कोविड की स्थिति का जायजा लेने के हैं। लेकिन इसके पीछे योगी जिलेवार भाजपा विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी के बलिया दौरे को लेकर युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने हमला किया है। रोहित ने कहा कि, ‘योगी जी आप बलिया आ रहे हैं और दुबारा उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर आ रहे हैं अन्न योजना को जाँचने। मुख्यमंत्री जी हैबतपुर सहित दर्जनभर गाँव गंगा नदी के कटान से प्रभावित हैं बांध निर्माण आवश्यक है क्या उस पर भी कुछ करेंगे? ठोकर के लिए आपने जो पैसा भेजा वो भी लापता हो गया क्या उसकी भी जाँच करेंगे?’ रोहित सिंह ने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी जी आपके बलिया आने की सुगबुगाहट से ही साफ-सफाई का काम प्रारंभ हो गया।

हास्पिटल निरीक्षण और अन्न योजना के परीक्षण के अलावा बाढ़ कार्य की भी समीक्षा हो जाए मुख्यमंत्री जी ताकि पता चले की आपकी सरकार ने क्या तैयारी की है। साथ ही रोहित सिंह ने सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा,
बलिया के हैबतपुर गाँव आएँगे योगी जी अन्न योजना का जाँच करने मुख्यमंत्री जी हम 4 साल से उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर सहित दर्जन भर गाँवों को बचाने के लिए बांध निर्माण का माँग कर रहे हैं उस पर आपने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री कृपया उज्ज्वला भूमि को बचाने हेतु ग्राम वासियों को बांध का तोहफ़ा देकर जाएँ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago