बलिया। जिले के एक गांव में बीजेपी नेताओं के आने पर गाँव वालों ने बैन लगा दिया है। ग्रामीणों ने बीजेपी के विधायकों और सांसद का प्रवेश वर्जित कर दिया है। यही नहीं नाराज़ ग्रामीणों ने हाथ में तख्ती लेकर बड़ा प्रदर्शन भी किया। गाँव वालों का कहना है कि, अगर गाँव में सड़क, बिजली नहीं तो गाँव मे बीजेपी नेताओं का प्रवेश नहीं होगा। गाँववालों का यह कोई पहला प्रदर्शन नहीं है,बल्कि इससे पहले भी रोड नहीं, बिजली नहीं तो वोट नही देने का गांव वाले कर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस गाँव की हालत इतनी खराब है कि एक पलती से पगडण्डी पकड़कर चलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों में इतनी नाराजगी है कि भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश वर्जित हो गया है। गावं वालों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नही होगी वोट भी इस बार नही देंगे। वहीँ इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह की माने तो इस गांव में घूमने गए थे तो देखा कि यहाँ के लोग मूल सुविधाओं से वंचित हैं। सूर्यभान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार एक जातिविशेष का ज्यादा विकास कर रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…