Categories: बलिया

बलिया: बच्चों को हेलीकॉप्टर की सैर कराकर क्या संदेश दे गए वीआईपी के मुकेश साहनी?

25 अक्टूबर को मुकेश साहनी बलिया के पॉलीटेक्निक मैदान पहुंचे थे। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने सोमवार को पॉलीटेक्निक मैदान में एक रैली को संबोधित किया। रैली के बाद जब मुकेश साहनी लौट रहे थे तभी तीन बच्चों और एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी हेलीकॉप्टर में बैठाकर घुमाया।

रैली में मुकेश साहनी को सुनने पहुंचे तीन छोटे-छोटे बच्चों को हेलीकॉप्टर में घुमाने के बाद उन्हें फिर मैदान में उतार दिया गया। मुकेश साहनी ने इस पर कहा कि निषाद के बच्चे भी ऊंची उड़ान भरने को तैयार हैं। मुकेश साहनी की हेलीकॉप्टर में घूमकर बच्चे काफी चहक रहे थे। बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिल रही थी।

मुकेश साहनी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बलिया पहुंचे थे। बलिया के पॉलीटेक्निक मैदान में मुकेश साहनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील किया कि वीआईपी पार्टी को मजबूत बनाएं ताकि निषाद लोगों को उनका हक मिल सके। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश साहनी ने कहा है कि वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

मुकेश साहनी ने कहा कि अगर निषाद समाज चाहे तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि बिहार में मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी भाजपा और जदयू की गठबंधन वाली सरकार में शामिल है। मुकेश साहनी बिहार की नितीश कुमार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में मुकेश साहनी अकेले 165 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि मुकेश साहनी बीते 9 अक्टूबर से ही उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति को करीब से देख रहे लोगों का कहना है कि यहां भाजपा और मुकेश साहनी की वीआईपी का गठजोड़ होना मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह है राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद। उत्तर प्रदेश में संजय निषाद भाजपा के साथी है। मुकेश साहनी और संजय निषाद दोनों ही खुद को मल्लाह समाज का नेता साबित करने की कवायद कर रहे हैं। ऐसे में दोनों का एक ही गठबंधन का हिस्सा बनना संभव नहीं माना जा रहा है।

मुकेश साहनी फिलहाल बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य पूर्वांचल के निषाद वर्ग को अपने बैनर तले लामबंद है। जानकार बताते हैं कि मुकेश साहनी सीटों को लेकर भले ही भाजपा का नुकसान ना कर पाएं लेकिन वोट में बट्टा जरूर लगाएंगे। जिसका फायदा दूसरी विपक्षी पार्टियों को मिलना तय है। हालांकि इन सारी कयासों पर मुहर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में ही लगेगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago