बलिया डेस्क: आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत एडमिशन न लेना बलिया के चार स्कूलों को महंगा पड़ सकता है। बीएसए सुबास गुप्ता ने राधाकृष्ण अकादमी सवरूबांध, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेट हर्ट स्कूल सहरसपाली, मदर टेरेसा स्कूल शंकरपुर को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर संबंधित बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ।
दरअसल राइट टू एजुकेशन को लेकर जो गरीब बच्चों को दाखिला देने का कानून बनाया गया है, उसका यह चारों स्कूल लगातार अनदेखी कर रहे थे और इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत की थी। ऐसे में अब जब एक इन चरों स्कूलों को पत्र जारी होने के बाद तमाम स्कूलों में में भी हड़;कंप मच गया है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए बीएसए सुबास गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर इन चारों स्कूलों की शिकायत काफी समय से आ रही थी जिसे संज्ञान लेने के बाद मैंने इन स्कूलों को बच्चों का एडमिशन लेने को कहा था लेकिन इसके बाद भी जब इन्होने ऐसा नहीं किया तो नोटिस जारी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।
उन्होंने कहा कि खबर यह भी आ रही थी कि जब बच्चों के घर वाले स्कूल में एडमिशन के लिए जा रहे थे तो स्कूल प्रशासन उनके साथ बदतमीज़ी से पेश आ रहा था. वहीँ उन्हें स्कूल से अलग अलग कारणों का हवाला देकर भगा दिया जा रहा था। इसके बाद जब इस मामले की जांच की गयी।
उन्होंने आगे कहा कि जांच आख्या प्रस्तुत करने के बाद भी एडमिशन नहीं लेना स्वेच्छाचारिता में आता है।
उन्होंने आगे कहा है कि स्कूल को यह अंतिम बार चेतावनी दे दी गयी है और अगर इसके बाद भी वह संबंधित बच्चों का एडमिशन नहीं लेते हैं तो उनके उनकी मान्यता प्रत्यहरण की कार्रवाई की होगी। बहरहाल, अब कहा जा रहा है कि इन स्कूलों को नोटिस मिलने के बाद बाकी के स्कूल प्रशासन को भी सीख मिलेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…