बलिया के इन 5 बड़े अधिकारीयों का तबादला, DM ने जारी किया आदेश

बलिया डेस्क: बलिया प्रशासन में बड़ा उलट फेर हुआ है और डीएम भवानी सिंह ने जिले के चार बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इन चार अधिकारीयों में कलेक्टर अशोक चौधरी समेत चार उप जिलाधिकारी शामिल हैं.

इस तबादले को लेकर बलिया डीएम भवानी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है जिसके अनुसार कलेक्टर अशोक चौधरी के साथ साथ बांसडीह उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के साथ साथ सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी राजेश यादव, बैरिय उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य और बेल्थारारोड उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव शामिल हैं.

नए आदेश के मुताबिक, अशोक चौधरी का तबादला उप जिलाधिकारी, बलिया बनाया गया है. इसके अलावा अन्नपूर्णा गर्ग को उप जिलाधिकारी, सिकंदरपुर बनाया गया है. वहीँ राजेश यादव को बेल्थारा रोड उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है और मोती लाल यादव को बेल्थारा रोड उप जिलाधिकारी से हटाकर अपर उप जिलाधिकारी, बांसडीह बनाया गया है. बता दें कि मोती लाल यादव को एक साथ दो ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है.

आपको बता दें कि तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू हो गया है. हालाँकि आपको बता दें कि इसके पीछे कोई ख़ास वजह नहीं है बल्कि इसे रुटीन तबादला बताया जा रहा है. वहीँ बेल्थारारोड उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव को एक और ज़िम्मेदारी दी गयी है. दरअसल नए आदेश के मुताबिक़ मोती लाल यादव को बांसडीह उप जिलाधिकारी के पद के साथ साथ जिला सूचना अधिकारी का पद भी सौंपा गया है.

ऐसे में उन्हें के साथ साथ दो दो ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है जिसका निर्वहन उन्हें करना होगा.हालाँकि जैसा लेकर बलिया डीएम भवानी सिंह के आदेश में लिखा हुआ है कि इसके लिए मोती लाल यादव को कोई अतिरिक्त वेतन या फिर किसी तरह का कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाएगा. बलिया डीएम भवानी सिंह की तरफ से यह आदेश आज यानी कि 16 अक्तूबर को जारी किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago