सलेमपुर– बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गए बीजेपी विधायक काली प्रसाद को गावं वालों ने भगा दिया। जिसके बाद उन्हें उल्टे पांव वहां से लौटना पड़ा। गाँव वालों का आरोप है कि चुनाव के बाद से पहली बार विधायक गांव के दौरे पर आए थे इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें वापस भेज दिया। इससे पहले पिछले हफ्ते भी काली प्रसाद और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा वहां वोट मांगने गए थे लेकिन गांव वालों ने उन्हे गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया और वापस भगा दिया।
न्यूज़ एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक मामला देवरिया के मटियारा जगदीश गांव का है। जहाँ काली प्रसाद सोमवार को गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों और विधायक के बीच जमकर बहसबाजी होने लगी। एक स्थानीय युवक अनूप कुमार यादव ने बताया, चुनाव के बाद उन्हें अब यहां की याद आई है इसलिए हमने उन्हें वापस भेज दिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…