योगी के मंत्री का दावा- बलिया, सलेमपुर और घोसी सीट हार जाएगी भाजपा !

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने फिर बीजेपी पर करारा हमला बोला है.

उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि बीजेपी पूर्वांचल की 30 में से सिर्फ 3 सीट ही जीत पाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर पूर्वांचल में तीन से ज्यादा सीट जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे. उन्होंने दावा किया की बीजेपी बलिया सलेमपुर घोसी आदि सीटों पर बुरी तरह हार रही है. उन्होंने कहा अगर बीजेपी 3 सीट से ज्यादा जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे

चंदौली के सकलडीहा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में ओमप्रकाश राजभर ने यह बात कही. आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को उतारे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सूरज को दीपक दिखाने के समान है.

कार्यकर्ताओं को भोजपुरी में संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘कौनो एक ठो गाना गाया है, नून रोटी खाएंगे. नून रोटी खाएंगे बीजेपी को हराएंगे. सब लोग बोला तब मजा आई. नून रोटी खाएंगे, बीजेपी को हराएंगे.’ उन्होंने कहा, ‘निरहुआ आकर लड़ रहा है अखिलेश जी के सामने. पता नहीं भाजपा को क्या हो गया है. अरे सूरज के सामने दीपक दिखाने की जरूरत है. अब बताइए क्या हाल होगा कुछ कर पाएगा वह. हम तो कहे कि निरहुआ को लेकर मत घूमो. बे बे चिल्लाने से कुछ नहीं होगा. हम तो कह रहे हैं कि पूर्वांचल में 30 सीटों में सिर्फ 3 सीटें जीतेंगे. अगर चौथी सीट जीत गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.’

बताते चलें कि बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से अलग होकर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. कहा जा रहा था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव तक राजभर को मना लेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. हालांकि प्रत्याशी खड़ा करने के ऐलान के बाद भी बीजेपी ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago