शहीद-ए-आज़म मंगल पांडेय के गांव में 8 दिनों से छाया अंधेरा, कोई नहीं है सुध लेने वाला

बलिया। एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार बिजली आपूर्ति के मामले में खुद की पीठ थपथपा रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में जले ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने का सरकारी दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
1857 की क्रांति के महानायक शहीद-ए-आजम मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा (पश्चिम टोला) मे लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले आठ दिनों से जल गया है।

जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव के लोग 21वीं सदी में भी अंधेरे में जीने को विवश हैं। गांव के कुछ क्षेत्रों में बिजली है भी तो वहां लो वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली का रहना बेमानी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में गर्मी ने भी अपना वर्चस्व कायम कर रखा है। वहीं विद्युत की आपूर्ति नहीं होने एवं लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि गांव के कुछ क्षेत्रों में बिल्कुल भी बिजली नहीं होने एवं कुछ क्षेत्रों में लो वोल्टेज से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के लोगों को सूचना देने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगना एवं लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं करना विभागीय अधिकारियों की कर्तव्यहीनता को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने एवं लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की। ताकि लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago