सोनबरसा PHC को बलिया सांसद ने लिया गोद, कहा- और बेहतर होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

बलिया। लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को जिलाधिकारी, सीडीओ, सीएमओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद की स्थिति और कोविड से संबंधित तैयारियों की बैठक की। इसमें किसान संगठनों से संबंधित प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई और उसे निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद का जो लक्ष्य है उसको प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि तेजी से खरीद की जाए। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि कहीं भी किसी किसान को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। तेजी से खरीद के साथ गेहूँ का उठान भी किया जाए।

सांसद ने कोविड-19 के नियंत्रण व रोकथाम सम्बन्धी जानकारी सीएमओ से ली। कहा कि बलिया को मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसमें मेरा हरसम्भव सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार की ओर से तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा दी गई है। संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन सुविधाओं का लाभ सुगमता पूर्वक हर मरीज को मिलना चाहिए।

सांसद मस्त ने कहा कि मेरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा को गोद लिया गया है और वहां की हर सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 25 लाख देने की भी बात कही। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद, किसान संगठन के प्रतिनिधि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago