सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो तो क्वारांटाइन सेंटर पहुँचे मंत्री, नोडल अधिकारी ने साधी चुप्पी

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मेडिकल व्यवस्था की हालत बद से बदतर है. यहाँ तक की कोरोना के मरीजों की भी देख भाल सही से नहीं की जा रही है और लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं. वहीँ क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ भी वहां का वीडियो बनाकर सच्चाई बयान कर चुके हैं.

इस बीच अब  शांति अस्पताल में बने क्वारांटाइन सेंटर का वीडियो सामने आया है. जिससे देख आप वहां की बदइन्तजामी का अंदाजा लगा सकते हैं. बता दें कि वहां रह रहे मरीजों ने ही यह वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मरीजों का कहना है कि इस क्वारांटाइन सेंटर में उन्हें बुनियाज़ी सुविधा भी नहीं मिल रही है.

खाना पानी से लेकर साफ़ सफाई का बुरा हाल है. मरीजों का कहना है कि इससे बेहतर होता कि हम घर में ही रहते. हैरान करने वाली बात यह भी है कि कोरोना के टेस्ट की रिपोर्ट आने में एक हफ़्ते लग जा रहे हैं. ऐसे में संक्रमित व्यक्ति द्वारा दूसरों को संक्रमित करने का ख़तरा भी बना रहता है, वह अलग.

वहीँ मामला बढ़ता देखा यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला जिलाधिकारी के साथ कोरोना L1 फैसिलिटी हॉस्पिटल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने दूर से ही मरीजों से बात की और मरीजों को मिलने वाला खाना चखा.

 

इसके बाद तमाम सवालों के जवाब में प्रशासन ने मरीजों को मिलने वाले खाने की सूची जारी कर दी है.

वहीँ दूसरी तरफ वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए जब पत्रकारों ने नोडल अधिकारी विपिन जैन से बात चीत करनी चाही तो उसका उन्होंने फिलहाल अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. जैसे ही वह जवाब देते हैं, उनके बयान को हम स्टोरी में शामिल करेंगे. लेकिन इन सब के बीच इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोनाकाल में बलिया में मेडिकल व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है और इसकी शिकायत तमाम बार हो चुकी है. बावजूद इसकी क्वारांटाइन सेंटर से लेकर अस्पताल तक में सुधार नही हो पाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago