VIDEO: महिलाओं को छेड़ने के आरोप में लोगो ने पुजारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर इलाके में पुजारी द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जो कि मंदिर में आ रहे महिलाओं श्रद्धालुओं के साथ लगातार छेड़खानी करता था। बताया जा रहा है कि पुजारी की इन हरकतों से परेशान होकर गांव वालों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं पुलिस के हस्तबक्षेप के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पुलिस के सामने ही उसे दौड़ा दौड़ा कर पिटा।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव का है। जहां स्थाशनीय शिव मंदिर का मुख्या पुजारी कन्है या लाल गिरी (45) मंदिर परिसर में एक विधवा के साथ रह रहा था। जिसके पति की लाश चार साल पहले एक पेड़ पर लटकी मिली थी। वो इस मंदिर में बीते 15 साल से था। विधवा की ननद का कहना है कि पुजारी सालों से उसकी रिश्तेदारों से छेड़खानी करता आ रहा था। यही नहीं, उसने उन महिलाओं से मंदिर में साथ रहने के लिए भी कहा था। पुजारी जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पीडि़त ननद इस बाबत गिरी के पास पूर्व में कई बार गई और उसने अपनी परिजन संग उसके संबंध पर ऐतराज जताया। आरोपी पुजारी ने इस पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए इस मामले से दूर रहने को कहा।

आपको बता दें कि गिरी को मंदिर में पुजारी के तौर पर किसी ने रखा नहीं था। तकरीबन 15 साल पहले वह अपने आप मंदिर आया था। तब से वह यहीं है। यही नहीं, मंदिर कमेटी और उसके सदस्यों की गैरहाजिरी में वह मंदिर के मसलों में भी दखल देता था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago