बलिया के इस शख़्स के लिए शाहरुख खान ने रिकॉर्ड किया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल!

बलिया डेस्क : शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों दूर हैं। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन इसके बावजूद फैंन्स के बीच उनका क्रेज़ कम होता नज़र नहीं आ रहा। फैन्स आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए तमाम तरह के जतन करते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख के एक ऐसे ही फैन का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

जिससे शाहरुख के स्टारडम का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। वीडियो में साहिल नाम का एक भावुक फैन शाहरुख के साथ उनकी कार में बैठकर एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहता है। शाहरुख अपने फैन की फरमाइश को नज़रअंदाज़ नहीं करते। वह साहिल के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करते हैं। जिसमें वह फैन को ‘आई लव यू’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

बलिया का है वायरल वीडियो में दिख रहा शख़्स- वायरल वीडियो में दिख रहे नौजवान का नाम साहिल है और वह बलिया का रहने वाला है। जब उससे वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उसने बलिया ख़बर को बताया कि वीडियो 2017 का है लेकिन अब वायरल हो रहा है। शाहरुख आईपीएल मैच के लिए कोलकाता आए हुए थे। मैच के बाद शाहरुख जैसे ही स्टेडियम के बाहर निकले तो वो उनके पीछे दोड़ने लगा। शाहरुख ने अपने फैन को दौड़ता हुआ देखा तो उसे अपनी कार में बिठा लिया।

साहिल बताते हैं कि इस दौरान शाहरुख ने उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की और थोड़ी बातचीत की। इसके बाद साहिल ने मोबाइल निकाल लिया और शाहरुख के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड करने की फरमाइश की। शाहरुख ने अपने फैन की फरमाइश को फौरन मान लिया और उसके मोबाइल पर ‘आई लव यू’ के संदेश वाली एक वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

साहिल ने कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसका स्टार उसे इतनी मोहब्बत करेगा। उसे अपनी कार में बिठाकर उसके लिए वीडियो रिकॉर्ड करेगा। साहिल ने कहा कि ये उसके जीवन का सबसे खूबसूरत पल था, जिसे वह कभी भूल नहीं सकता। वह इस पल को जीवन भर संजो कर रखेगा। साहिल ने बताया कि अब वह आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान के फैन क्लब में शामिल हो गया है। वह शाहरुख की फिल्मों के प्रोमोशन से लेकर शाहरुख से जुड़े तमाम तरह के इवेंट्स का टीम के साथ मिलकर आयोजन भी करता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago