नगरा डेस्क : नगरा-गड़वार मार्ग के सलेमपुर चट्टी पर शनिवार को सड़क किनारे खड़ी इट लदी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। इससे परीक्षा देकर घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को पीएचसी बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृ’त घोषित कर दिया तथा दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृ’त युवक के श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्ट’म हेतु भेज दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बता दे की नगरा थाना क्षेत्र कोदई निवासी 22 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव, 18 वर्षीय आदित्य गिरी व सोनापाली निवासी 18 वर्षीय अर्जुन गुप्ता एक ही बाइक से बलिया ट्रिपल सी की परीक्षा देने गए थे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों युवक वापस आ रहे थे कि सलेमपुर चट्टी पर ओवरटेक करते समय बाइक सड़क किनारे खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए। चिकित्सकों ने धमेंद्र यादव को मृ’ त घोषित कर दिया। वहीँ इस पुरे मामले पर पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…