बेलथरा रोड डेस्क : कोरोनाकाल में बलिया प्रशासन की तानाशाही देखने को मिल रही है. पहले छोटे छोटे दुकानदारों का चालान काटा गया और अब बलिया प्रशासन गमछा पहनने वालों को मार पीट रहा है. मामला कुछ यूँ है कि बीते दिनों ज़िलाधिकारी ने मास्क चेकिंग का अभियान चलाने का आदेश दिया था. इसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम अशोक चौधरी चौकियामोड़ चौराहे पर मास्क चेकिंग के लिए निकले.
इस दौरान उनकी नज़र एक दुकान में बैठे दो लोगों पर पड़ी जिन्होंने मास्क की जगह रुमाल बांधा हुआ था. लेकिन बावजूद इसके उन्होंने पुलिस वालों के साथ मिलकर उन लोगों को जबरन दुकान से निकाला. आरोप है की एसडीएम ने गालियाँ भी दीं और बुरी तरह पीटा. इससे एक युवक का हाथ फट गया. बाद इसके एसडीएम ने दोनो युवकों को थाना उभांव भेजवा दिया.
इसके अलावा तहसील परिसर में भी मास्क और गमछा लगाए बैठे फरियादियों को नहीं छोड़ा गया और उन्हें मारा पीटा गया. जिसका विडियो भी सोशल मीडिया काफ़ी वायरल हो रहा है. वहीं बलिया ख़बर ने एसडीएम अशोक चौधरी को फोन और मैसेज करके इस मामले को लेकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. उनका जवाब आते ही स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…