Categories: featured

बलिया- पहले भी विवादों में रहे हैं SDM अशोक चौधरी? अधिकारी बोले करवाई होगी

बेल्थरा रोड डेस्क : बेल्थरा रोड में गुरुवार को तड़के सुबह जैसे ही बिल्थरारोड तहसील खुला, फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर उनके चेंबर पर जाने लगे। इसबीच अचानक एसडीएम ने आपा खो दिया और तहसील परिसर में फरियादियों को मारना-पिटना शुरू कर दिया। इसके बाद अपनी जान बचाकर जब फरियादी भागने लगे तो एसडीएम ने दौड़ा लिया। अन्य फरियादियों पर भी एसडीएम ने जमकर लाठियां बरसाई।

इस दौरान तहसील परिसर में खड़े पुलिसकर्मी भी फरियादियों पर टूट पड़े और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इसके बाद एसडीएम पुलिसकर्मियों के साथ तहसील से बाहर निकल आए और जो भी दुकानें खुली मिली, उस दुकान के अंदर घुसकर उनपर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।

इस दौरान एसडीएम दुकान के अंदर घुसकर जमकर गुंडई की और दुकानदारों का कॉलर पकड़कर उन्हें मारने-पिटने लगे। जिससे एक दुकानदार का हाथ फट गया, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है, कोई एसडीएम को अधिकारी के वेश में गुंडा तो कोई दबंग कह रहे हैं।

पहले भी विवादों से नाता- बेल्थरा रोड  एसडीएम अशोक चौधरी का  मास्क पहनने के बावजूद लोगों पर लाठियां बरसाने का विडियो काफी वायरल होने के बाद अब इस मामले ने तुल पकड़ लिया है। जानकारी के लिए बता दें की एसडीएम अशोक चौधरी इससे पहले भी विवादों में बने रहे हैं ।

जब वह बैरिया में अपने कार्यकाल के दौरान तहसील के ठीक पास वाले गांव मिश्र के मठिया में लाक डाउन के शुरुआती दौर में मकान बना रहे राज मिस्त्री और मजदूरों को मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी को लेकर बुरी तरह से मारापीटा था। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए बैरिया तिराहे पर मास्क न पहनने वालों पर भी एसडीएम ने लाठियां बरसाई थी, इसके अलावा बाइक पर तीन सवारी व रानीगंज बाजार में बैंक जा रहे बिना मास्क के लोगों को भी मारापीटा था। स्थानीय लोगों की मानें तो एसडीएम अशोक चौधरी का किसी के साथ मारपीट करना उनकी फितरत बन गई है।

सवाल के जवाब में कन्नी काट गए एसडीएम- वहीँ जब घटना के सिलसिले में जब एसडीएम बिल्थरारोड अशोक चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने पूरी बात सुनने के बजाय बताया कि मैं अभी डीएम के साथ मीटिंग में हूं। कुछ बता नहीं सकता।

हमसे क्या भूल हुई जो हमको सजा मिली- मार खाने के बाद खून से लथपथ दुकानदार रजत का कहना है कि हमसे क्या भूल हुई है जो एसडीएम ने उनको मारापीटा। कहा कि मैं एसडीएम के खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटाऊंगा। एसडीएम कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि एक बदमिजाज, दबंग और गुंडा किस्म के शख्स है।

कानून सबके लिए बराबर – इस मामले पर रसड़ा क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा है कि  एसडीएम हो या फिर कोई और, कानून सबके लिए बनाया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago