बलिया में एसडीएम की मनमानी, मास्क पहने लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विडियो वायरल

बेलथरा रोड डेस्क : कोरोनाकाल में बलिया प्रशासन की तानाशाही देखने को मिल रही है. पहले छोटे छोटे दुकानदारों का चालान काटा गया और अब बलिया प्रशासन गमछा पहनने वालों को मार पीट रहा है. मामला कुछ यूँ है कि बीते दिनों ज़िलाधिकारी ने मास्क चेकिंग का अभियान चलाने का आदेश दिया था. इसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम अशोक चौधरी चौकियामोड़ चौराहे पर मास्क चेकिंग के लिए निकले.

 

इस दौरान उनकी नज़र एक दुकान में बैठे दो लोगों पर पड़ी जिन्होंने मास्क की जगह रुमाल बांधा हुआ था. लेकिन बावजूद इसके उन्होंने पुलिस वालों के साथ मिलकर उन लोगों को जबरन दुकान से निकाला. आरोप है की एसडीएम ने  गालियाँ भी दीं और बुरी तरह पीटा. इससे एक युवक का हाथ फट गया. बाद इसके एसडीएम ने दोनो युवकों को थाना उभांव भेजवा दिया.

इसके अलावा तहसील परिसर में भी मास्क और गमछा लगाए बैठे फरियादियों को नहीं छोड़ा गया और उन्हें मारा पीटा गया. जिसका विडियो भी सोशल  मीडिया काफ़ी वायरल हो रहा है. वहीं बलिया ख़बर ने एसडीएम अशोक चौधरी को फोन और मैसेज करके इस मामले को लेकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. उनका जवाब आते ही स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago