Categories: देश

VIDEO- त्रिपुरा की जीत पर भाषण देते-देते रुक गए PM मोदी, कहा- अज़ान हो रही है दो मिनट रुक जाइये

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा को बेहद खुश कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत के जश्न के लिए पार्टी कार्यलय पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने जैसे ही भाषण देने के लिए मंच पर आए और उन्होंने अपनी स्पीच शुरू ही किया था और बोले कि अजान का वक्त है। दो मिनट रुके।

मोदी अजान होने तक खामोश रहे और उन्होंने अजान पूरी होने के बाद अपना भाषण शुरू किया। मोदी ने इससे पहले मोदी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी अपनी स्पीच को अजान के चलते बीच में रोक दिया था।

आज फिर दिल्ली के पार्टी दफ्तर में भी यही नजारा देखने को मिला। मग़रिब  (सूर्य डूबने के समय की नमाज) की नमाज का वक्त हो गया था। पीएम मोदी जैसे बोलेने के लिए खड़े हुए और बोले की दो मिनट रूकें, अजान का समय हो गया है। अजान के पूरे समय तक वो शांत मंच पर खड़े रहे।

अजान खत्म होने पर ही पीएम मोदी ने अपना भाषण  शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रम और झूठ फैलाने वाले को सबसे बढ़िया जवाब मतदाता ही देता है।

पीएम मोदी ने कहा कि केरल, बंगाल और कर्नाटक में बीजेपी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, उन्होंने कहा कि जब वे लोग राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं तो इस हद तक नीचे गिर आए हैं। फिर भी हम शांत रहते हैं। पीएम ने कहा कि जब हम कार्रवाई करते हैं तो वे लोग इसे वेंदेता (vendetta) कहते हैं, लेकिन ये वेंदेता नहीं है बल्कि देश को बेहतर बनाने की कोशिश है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago