यूपी- बाथरूम में बिना कपड़ों के मृत मिला दंपति, निजी कंपनी में डीजीएम था पति

यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार रात घर के बाथरूम में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नीरज सिंघानिया (38) परिवार के साथ ज्ञानखंड एक में रहते थे। वह एक निजी कंपनी में डीजीएम थे। वहीं उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया (35) भी एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। दोनों की एक बच्ची है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नीरज के माता-पिता और भाई भी घर पर मौजूद थे। होली का त्योहार मनाने के बाद शाम करीब 6 बजे नीरज और रुचि अपने कमरे में चले गए। रात 10 बजे तक जब दोनों बाहर नहीं निकले तो परिजन उन्हें खाना खाने के लिए आवाज देने लगे और दरवाजा खटखटाने लगे। करीब दो घंटे तक भी जब जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो नीरज और रुचि के शव बाथरूम के अंदर नग्नअवस्था में पड़े हुए थे। वहीं बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था।

सीओ इंदिरापुरम डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गाजियाबाद: बाथरूम में बिना कपड़ों के मृत मिला दंपति, निजी कंपनी में डीजीएम था पति

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago