भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने बलिया में एक आधिकारिक बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. घटना जिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है. हालांकि बाद में विधायक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से माफी मांग ली.
वायरल वीडियो में बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय से आक्रोशित होते और उनकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं और भाजपा के एक नेता शिक्षा अधिकारी को कथित रूप से धक्का दे रहे हैं. हालांकि जिलाधिकारी ने स्थिति को नियंत्रित करलिया. बलिया के जिलाधिकारी भंवर सिंह खगारौत ने कहा कि सांसद भरत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित एक बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा और सहयोगी संगठनों के नेता भी उपस्थित थे.
विधायक ने क्षमा मांगी
बैठक में भाजपा विधायक सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये थे, जिसके जवाब में जिला विद्यालय निरीक्षक पांडेय के जवाब से विधायक और उनके समर्थक उग्र हो गये. विधायक ने हालांकि बाद में इसके लिए क्षमा मांग ली.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…