Categories: खेल कूद

एशिया कप- रोहित के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

कप्तान रोहित शर्मा(नाबाद 111) और शिखर धवन(114) की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने एशिया कप के सुपर फोर में पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल(लगभग) में जगह बना ली. विकेट के हिसाब से पाकिस्तान के ऊपर भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. ग्रुप मैच की तरह एक बार फिर मुकाबला एकतरफा रहा जहां भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान का सफर 7 विकेट पर 237 रन पर ही रोक दिया जिसके बाद रोहित और धवन की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत 1 विकेट खोकर 63 गेंद पहले जीत हासिल कर ली.

इस जीत के साथ रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए एशिया कप और पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी अपने नाम कर ली है. दोनों ने 1998 में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 159 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा.

धवन ने अपनी 100 गेंदों की पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं कप्तान रोहित ने 113 गेंदों की पारी में सात चौके और चार गगनभेदी छक्के लगाए.

भारत की ओर से शिखर धवन आउट होने एकमात्र बल्लेाज रहे. उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बर्थडे ब्वॉय आंबाटी रायुडू 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago