Categories: featured

VIDEO : देश कोरोना महामारी से त्रस्त और बीजेपी राजनीति में व्यस्त- युवा चेतना

बलिया डेस्क :  राजस्थान में राजनैतिक संकट खुलकर सामने आ चुका है। राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री  सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सत्ता की जंग खुल्लम-खुल्ला चल रही है। सचिन पायलट के बागी तेवरों की वजह से राजस्थान सरकार पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। लेकिन राजस्थान के इस राजनैतिक घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इसको लेकर भाजपा पर हमला बोला है। रोहित सिंह ने के कहा की देश महामारी कोरोना से त्रस्त है,किसान,मजदूर और नौजवान हताश हैं वहीं भाजपा राजनीति में व्यस्त है।

राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा का चेहरा उजागर हो चुका है,कर्नाटक,मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में सरकार को अस्थिर कर लोकतंत्र को तार-तार करने का प्रयास भाजपा ने किया है। रोहित सिंह  ने कहा की जनता सब देख रही है राजस्थान में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के खेल का भांडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने ने कहा की भाजपा को याद रखना चाहिए की उन्हें भी विपक्ष में आना है।

वहीँ उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला बोला, सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं है जाति विशेष को चिन्हित कर मारा जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। रोहित ने कहा की यूपी में इनकाउंटर राज हो गया है पुलिस ही न्यायपालिका का काम कर रही है प्रदेश की जनता दहशत में है कभी भी किसी के साथ कुछ भी हो सकता है। रोहित सिंह ने कहा की युवा चेतना उत्तर प्रदेश की जनता के अधिकारों के लड़ाई हेतु प्रतिबद्ध है हम भाजपा सरकार के झूठ के ख़िलाफ संघर्ष कर रहे और करते रहेंगे। उन्होंने ने कहा की रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था उसी प्रकार आज यूपी बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री योगी जी मुस्कुरा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago