VIDEO: बलिया पुलिस ने नहीं सुना तो घंटों इंतजार के बाद फ़रियाद के सब्र का बाँध टूटा, थाने में हंगामा

बलिया डेस्क : इन दिनों एक तरफ जहाँ प्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर यूपी पुलिस पर तमाम सवाल उठ रहे हैं, वहीँ इस बीच अब बलिया पुलिस पर न्याय नहीं देने का आरोप लग रहा है. दर असल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि फरियादी अपने परिवार के साथ सुखपुरा थाने के बाहर खड़ा है.

आरोप है कि डीएम का आदेश ले जाने के बावजूद सुखपुरा थाने में पुलिस वालों ने फरियादी की एक न सुनी और उसे घंटों बैठाये रखा. लेकिन जब काफी देर के बाद युवक के सब्र का बांध टूट गया और वह थाने के बाहर ही इन्साफ की मांग करने लगा. इस दौरान वीडियो में दिख रहा शख्स पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगा रहा है.

हालाँकि अब सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता देख बलिया पुलिस के ट्वीटर हेंडल से जवाब आया है. बलिया पुलिस का कहना है कि यह मामला ज़मीनी विवाद से जुड़ा हुआ है. पुलिस का कहना है कि प्र0 नि0 सुखपुरा द्वारा SDM सदर इस मामले के बारे में जानकारी दी गयी. लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ ज़रूरी काम से हाइकोर्ट जाना है.

वापस आने पर वह खुद मौके पर जाकर इसका निस्तारण करेंगे. इसके अलावा पुलिस ने बताया है कि शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र उभय पक्षों की निरो धात्मक कार्यवाही की गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

19 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago