बलिया – सब्जी बेचने वाला शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव

बलिया डेस्क : बलिया के बांसडीह में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब सब्जी बेचने वाला हॉकर कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना पॉजिटिव शख्स कवेरा चट्टी पर सोमवार तक सब्जी बेचते पाया गया था। जन्संदेश टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो चट्टी पर सब्जी बेचते हुए गाँव के लोगों ने देखा था।

खबर सामने आने के बाद चट्टी के आस-पास रहने वालों में दहशत माहोल हो गया। खबर के मुताबिक सब्जी बेचने वाले हॉकर को होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन निगरानी नहीं होने के चलते वह बाज़ार में सब्जी बेचने का काम कर रहा था। बता दें की कवेरा चट्टी पर मंडी न होने के कारण हमेशा लोगों की भीड़ होती है।

वहीँ गांव के लोगों की मानें तो बाहर से आये लोग पूरी तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।  बहरहाल हालात को देखते हुए जिला प्रशासन आगे एहतियाती कदम उठा रहा है। गौरतलब है की अब बलिया जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 31 हो गई है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago