अब वाराणसी से बलिया तक विद्युतीकरण होने के बाद इस रूट पर 14 जुलाई से मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन दौड़ेगी। इसमें आठ कोच लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बलिया से वाराणसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेंगी। इसी क्रम में मेमू चलाने की योजना बनी है। इससे छोटी दूरी की यात्रा करने वालों सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली यह दूसरी मेमू ट्रेन होगी।
पहली ट्रेन लखनऊ से बाराबंकी के बीच वर्ष 2002 में चलाई गई थी। मेमू के शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से जारी नहीं हुए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मेमू का उद्घाटन प्रधानमंत्री 14 जुलाई को वाराणसी में कर सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…