बैरिया विधायक के बोल, मुन्ना बजरंगी की हत्या ‘ईश्वरीय न्याय’

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या पर विवादास्पद बयान दिया है।

विधायक ने कहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया में देर होने पर ईश्वर की प्रेरणा से एक अपराधी के हाथों अपराधी का अंत हो गया। जो जैसा करता है, उसको परमात्मा दंड जरूर देता है।

मुन्ना बजरंगी की हत्या पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने कहा कि संविधान ने जरूर विलम्ब किया लेकिन ईश्वर ने अपनी व्यवस्था से एक अपराधी के हाथों अपराधी का अंत करा दिया।

भाजपा विधायक ने कहा कि भगवान की प्रेरणा से ही ऐसा हुआ है। हालांकि विधायक ने कुछ चैनलों पर राठी को भगवान की संज्ञा देने जैसी बात को सिरे से खारिज किया। कहा कि हमने उसे भगवान नहीं कहा। हां, इतना जरूर है कि ईश्वर ने अपनी प्रेरणा से अपराधी को दंड दे दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago