अब बलिया से वाराणसी के बीच दौड़ने को तैयार मेमू, 14 को PM कर सकते हैं उद्घाटन

अब वाराणसी से बलिया तक विद्युतीकरण होने के बाद  इस रूट पर 14 जुलाई से मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन दौड़ेगी। इसमें आठ कोच लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बलिया से वाराणसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेंगी। इसी क्रम में मेमू चलाने की योजना बनी है। इससे छोटी दूरी की यात्रा करने वालों सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली यह दूसरी मेमू ट्रेन होगी।

पहली ट्रेन लखनऊ से बाराबंकी के बीच वर्ष 2002 में चलाई गई थी। मेमू के शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से जारी नहीं हुए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मेमू का उद्घाटन प्रधानमंत्री 14 जुलाई को वाराणसी में कर सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago