सपा की नई लिस्ट जारी, शालिनी यादव PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

वाराणसी संसदीय क्षेत्र (Varanasi Lok Sabha Seat) से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सामने सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) ने शालिनी यादव (Shalini Yadav) को उम्मीदवार बनाया है. गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव पीएम मोदी को चुनौती देंगी. वाराणसी में 19 मई को मतदान होना है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शालिनी यादव को टिकट देने की घोषणा की है. शालिनी यादव कांग्रेस के पूर्व सांसद व राज्यसभा के पूर्व उप सभापति श्यामलाल यादव की बहु (पुत्र वधु) हैं. इसके साथ ही सपा ने चंदौली लोकसभा सीट (Chandauli Lok Sabha Seat) से संजय चौहान (Sanjay Chauhan) को टिकट दिया है.

वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है. पीएम मोदी यहां से एक फिर चुनाव लड़ रहे हैं. पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे. भाजपा के सूत्रों ने कहा कि राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी दलों के नेता इस दौरान उपस्थित रह सकते हैं. सूत्रों के अनुसार मोदी के 26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले 25 अप्रैल को वहां रोडशो होगा. सूत्रों के मुताबिक रोडशो में राजग के विभिन्न नेता भाग ले सकते हैं जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago