बलिया को ‘देश’ बता छा गए वीरेंद्र सिंह मस्त, लोगों का कुछ यूँ रहा रिएक्शन

बलिया से भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान में भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया को जिला नहीं बल्कि पूरा देश करार दिया. अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बलिया की आज़ादी की रिपोर्ट जब मैं संसद की कारवाई में देखता हूँ तो लगता है की बलिया देश है.

उन्होंने कहा, इस बलिया राष्ट्र का इतिहास जो भारत के इतिहास में है आप को भरोसा दिलाता हूँ की उसके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने पायेगा यही मेरा संकल्प है. वीरेंद्र सिंह मस्त का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड गई.

विवेक नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘वीरेंद्र जी आप बलिया के दुसरे चंद्रशेखर हैं’ वहीँ नवीन सिंह नाम के यूजर ने वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया का अब तक का सबसे बड़ा नेता बताते हुए लिखा, “मस्त जी ने आज बलिया को मस्त कर दिया’  वहीँ एक यूजर ने लिखा आज पता चला भाजपा ने भरत सिंह का टिकट क्यों काटा, “बलिया में वीरेंद्र देश में नरेंद्र” वहीँ एक दुसरे यूजर ने लिखा, “मस्त जी अब आप को बलिया याद आ रहा है, जब बीजेपी सरकार जाने वाली है”

आप को बता दें बीजेपी ने बलिया से वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काट कर वीरेंद्र सिंह मस्त को उमीदवार बनाया,  बलिया में वीरेंद्र सिंह की लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी से बताई जा रही है. हालंकि अभी तक सपा- बसपा गठबंधन ने अपने उमीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. हालांकि चर्चा नीरज शेखर को लेकर ज़रूर है. वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. बलिया में सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago