Categories: Uncategorized

बीजेपी की नई लिस्ट जारी, घोसी से हरिनारायण राजभर को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की 23वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 उम्मीदवारों के नाम हैं।

वहीँ पूर्वांचल में एक मात्र बची हुई लोकसभा सीट घोसी पर भी भाजपा ने आखिरकार रविवार को प्रत्‍याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने यहां से हरिनारायण राजभर का नाम घोषित कर दिया है।

पूर्व में यह सीट भाजपा सुभासपा को देने पर विचार कर रही थी। मगर राज्‍य में सहयोगी दल सुभासपा की ओर से और सीटाें की मांग के बाद समझौता न हो पाने पर सुभासपा ने 39 प्रत्‍याशियों की सूची घोषित कर दी थी।

सुभासपा से समझौता न हो पाने की वजह से ही अंदेशा था कि भाजपा यहां से अब अपना ही प्रत्‍याशी घोषित करेगी। अब पूर्वांचल में भाजपा की ओर से सभी सीटों पर प्रत्‍याशियों की स्थिति स्‍पष्‍ट हो गई है। ऐसे में अब मऊ जिले में सियासी समर भी अब चरम पर होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago