बलिया से होकर गुजरेगी वंदेभारत, विभाग ने शुरू की तैयारियाँ

बलिया के रेलयात्रियों को जल्द ही बड़ी ख़ुशख़बरी मिलने वाली है। रेलवे विभाग ने वंदेभारत ट्रेन को बलिया से होकर चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इसके मुताबिक़, नई रेल लाइन बिछाने और प्लेटफ़ार्म का निर्माण बी कराया जाएगा।

इसको लेकर गुरुवार को मंडल रेल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर सभी संभावनाओं को देखा और निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बातचीत में परिचालन प्रबंधक ने बताया कि बलिया से होकर कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन आनंद बिहार, कोलकाता आदि के लिए चलाते हैं। यहां लाइन की उपलब्धता ट्रेन परिचालन के हिसाब से कुछ कम हो रहा है।

इसके लिए कुछ नए प्लेटफ़ॉर्म बनाने और नए रेल लाइन को जोड़ने की संभावनाओं को देखा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर वंदे भारत चलाएं, प्रयागराज से पटना या वाराणसी से पटना के लिए। वह प्रस्ताव हम भेजेंगे। स्वीकृति के बाद गाड़ी का संचालन करेंगे। इसके लिए कुछ प्लेटफार्म की आवश्यकता होगी। उसके लिए जमीन की उपलब्धता और कितना निवेश होगा, इसकी जानकारी जुटायी है।

ग़ौरतलब है कि बलिया रेलवे स्टेशन से हर दिन 35 से 40 जोड़ी रेलगाड़ियां गुजरती हैं। इसमें अधिकांश मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई समेत अन्य कई जगहों के लिए यहां से सीधी रेल सेवा की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यहां अब संसाधानों की कमी होने लगी है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इसे देखते हुए ही नई रेल लाइनों व नये प्लेटफार्मों के निर्माण की भी योजना बनायी जा रही है। काजीपुरा रेलवे क्रासिंग की ओर से बची जगह को इसके लिए उपयोग में लाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago